विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

THAR पर चढ़कर डांस करने और अराजकता फैलाने पर एक्शन, हापुड़ पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया केस

Published: Tue, 17 Nov 2026 01:19 PM (IST)

हापुड़ में सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए थार गाड़ी पर डांस कर सड़क बाधित करने वाले युवकों पर ...और पढ़ें

घटना के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक। जागरण

घटना के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ में थार गाड़ी पर डांस कर सड़क बाधित की।

  2. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

  3. राहगीरों और एंबुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जागरण संवाददाता, हापुड़। सोशल मीडिया पर लाइक और लोकप्रियता पाने के लिए सड़क पर हुड़दंग करना युवकों को भारी पड़ गया। बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता रोड स्थित बाबा फार्म हाउस के पास थार गाड़ी के ऊपर चढ़कर डांस करने और सड़क पर अराजकता फैलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि युवकों की इस हरकत से न केवल सार्वजनिक रास्ता बाधित हुआ, बल्कि वहां से गुजर रहे राहगीरों और मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

16 नवंबर को वायरल हुआ वीडियो

पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवक बाबा फार्म हाउस के पास बछलौता रोड पर थार गाड़ी के ऊपर चढ़कर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वाहन की वजह से सार्वजनिक रास्ता बाधित होने की बात भी सामने आई।

शिकायतकर्ता एसआई अंशुल कुमार ने वीडियो की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान कर थार का नंबर यूपी-17 एन-6466 बताया।

इस मामले में बाबूगढ़ थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 और 126(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विकास यादव को सौंपी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।