वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जासं, हापुड़ : दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल, बैड¨मटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी पुनीत शर्मा, शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और सचिव अजय अग्रवाल ने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल के माध्यम से ही व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। एक खिलाड़ी कभी भी निराश नहीं होता वह खेल के क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के साथ देश के निर्माण में अपना योगदान देता है। इसलिए आज के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेना चाहिए। बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में कार्तिक त्यागी, दो सौ मीटर दौड़ में निशांत सैनी, चार सौ मीटर दौड़ में शहजाद, लंबी कूद में कार्तिक त्यागी, गोला फैंक में कार्तिक त्यागी, पांच हजार मीटर दौड़ में जनम ¨सह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में रितू, दो सौ मीटर दौड़ में प्राची, आठ सौ मीटर दौड़ में सिमस सैनी, चक्का फैंक में रितु, ऊंची कूद में अक्शा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन डा. सुदर्शन त्यागी ने किया। इस दौरान डा. सुधीर कुमार, सचिन कुमार, डा. जयचंद त्यागी, डा. संजय कुमार, डा. वीरपाल, सतेंद्र कुमार, मनप्रीत खेरा, महेश सैनी, डा. सीताराम, सार्थक प्रधान, परवीन, महेंद्र, दिपांशु गर्ग, रामकुमार त्यागी आदि का प्राचार्या डा. शशि वशिष्ठ ने आभार व्यक्त किया।