बासतपुर के प्रधान सहित छह के खिलाफ केस दर्ज
गांव बासतपुर में तीन दिन पूर्व भाजपा नेता व ग्राम प्रधान पक्ष के बीच हुई मारपीट का मामला अभी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। ब्रहस्पतिवार रात ग्राम प्रधान ने भाजपा नेता के खिलाफ प्रधान पक्ष ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। अब भाजपा नेता ने प्रधान पक्ष के छ लोगों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है।
संवाद सहयोगी, धौलाना:
गांव बासतपुर में तीन दिन पूर्व भाजपा नेता और ग्राम प्रधान पक्ष के बीच हुई मारपीट का मामला अभी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार रात ग्राम प्रधान ने भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को भाजपा नेता ने प्रधान पक्ष के छह लोगों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
तीन दिन पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार ¨सह और भाजपा नेता प्रेमपाल ¨सह के परिवार में संघर्ष हो गया था। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मारपीट की घटना के चलते दोनों पक्षों के तीन लोगों को बंदी बना लिया था। इसके बाद प्रधान पक्ष ने प्रेमपाल ¨सह पक्ष के छह लोगों को नामजद करा दिया था। शनिवार को प्रेमपाल ¨सह की पत्नी अंजना ¨सह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर प्रधान राजकुमार, उनके पिता सबाजीत, भाई सोनू, चचेरे भाई अनिल, सुधीर और सतीश पुत्रगण ब्रह्मजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।