यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंचायतों के सशक्तीकरण को शुरू होगा शौर्य शक्ति फाउंडेशन अभियान
जागरण संवाददाता हापुड़ जनपद में ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण को और युवा नेतृत्व को बढ़ा

जागरण संवाददाता, हापुड़
जनपद में ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण को और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम एक अभियान चलाने जा रही है, जिसमें पहले चरण में जनपद के 50 गांवों को चिह्नित किया गया है। शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास से मिली और उनको इस विषय पर अवगत कराया। संगठन के संस्थापक सदस्य आशुतोष शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के पास सभी अधिकार हैं। भारत का संविधान ग्राम पंचायतों को 29 विषय देता है अगर उनकी सही जानकारी ग्राम पंचायतों को हो तो ग्राम पंचायतें अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को सेल्फ गवर्नमेंट का दर्जा दिया गया है, लेकिन 28 वर्ष बीत जाने के बाद भी जागरूकता की कमी दिखती है। इसकी वजह से ग्राम पंचायतों में विकास नहीं हो पा रहा है। संगठन ने रणनीति तैयार की है। जिसमें शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम अगले तीन महीने में प्रथम चरण में 50 गांव में जागरूकता अभियान चलाएगी और नौजवानों को वह प्रधानों को ग्राम पंचायतों के अधिकारों के विषय में अवगत कराया जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के माध्यम से ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए एक ट्रेनिग भी कराई गई, जिसमें आशुतोष शर्मा को प्रदेश से ग्राम पंचायतों के लिए मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। संगठन का प्रयास रहेगा कि इस बार जो ग्राम पंचायतों के चुनाव होने हैं, उसमें सही लोग चुनकर आएं। इसके लिए जिले में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से भी विचार-विमर्श चल रहा है।