विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उपेड़ा फ्लाईओवर के पास चलती सेंट्रो कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:18 PM (IST)

हापुड़ में नेशनल हाईवे-9 पर उपेड़ा फ्लाईओवर के पास एक सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ ...और पढ़ें

उपेड़ा फ्लाईओवर के पास चलती सेंट्रो कार में लगी भीषण आग चालक सुरक्षित ( एआई जेनरेटेड इमेज)

उपेड़ा फ्लाईओवर के पास चलती सेंट्रो कार में लगी भीषण आग चालक सुरक्षित ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. उपेड़ा फ्लाईओवर के पास सेंट्रो कार में लगी भीषण आग।

  2. चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, रहा पूरी तरह सुरक्षित।

  3. दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, यातायात हुआ सुचारु।

संवाद सहयोगी, जागरण बाबूगढ़। नेशनल हाईवे-9 पर उपेड़ा फ्लाईओवर के पास सोमवार को सिंभावली से हापुड़ की ओर जा रही एक सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार से आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, कार महेंद्र सिंह पुत्र कचेडू निवासी सेक्टर-122, नोएडा चला रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इसके बाद क्रेन की मदद से जली हुई कार को हाईवे से हटवाया गया, जिससे यातायात सुचारु कराया जा सका। गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें- UP के मुरादाबाद में रुड़की से लाई गई 2 हजार जानलेवा कोडीन सिरप जब्त, तस्करी गिरोह का मुख्य आरोपी फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।