भाजयुमो में पद पाने की दौड़ हुई तेज
भाजपा ने युवा मोचर की कमान दलित समुदाय के मनोज गौतम के हाथ सौंप दी है। अब राजनीति में सक्रियता रखने वाले जनपद के कई युवा मोचर में पद पाने की दौड़ में जुटे हैं। अगर सूत्रों की माने तो एक सप्ताह के अंदर पूरी कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। युवा मोचर की इस कमेटी में अपने चहेतों का समायोजन कराने की जुगत में बडे़ चेहरे भी जुट गए हैं। जिसके चलते युवाओं में अब पार्टी के कायरें के प्रति सक्रियता कुछ अधिक ही नजर आ रही है। भाजपा ने युवा मोच
संवाद सहयोगी, धौलाना:
भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोज गौतम को बनाए जाने के बाद जिले की कार्यकारिणी में पद पाने की दौड़ शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है एक सप्ताह में कमेटी के गठन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। क्षेत्र के भाजपा नेता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में अपने चहेतों का समायोजन कराने के प्रयास में जुट गए हैं।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की घोषणा होने के बाद से जनपद में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कार्यकारिणी के गठन में विशेष सावधानी बरते जाने की संभावना है। पद पाने की लालसा में युवा कार्यकर्ता पार्टी के दिग्गजों की परिक्रमा कर रहे हैं। कई जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अपने अपने चहेतों को अहम पद दिलाने की गोटियां फिट करने लगे हैं। माना यह जा रहा है कि मोर्चा के गठन में प्रत्येक वर्ग को संतुष्ट करने का प्रयास किया जाएगा। जिला अध्यक्ष मनोज गौतम का कहना है पार्टी हाईकमान के आदेश पर युवा मोर्चा में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उच्च पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी सलाह से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है इसलिए युवा कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रियता दिखानी होगी।