विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय लोकदल ने हापुड़ में आशीष को शहर अध्यक्ष और खालिद जिलानी को बनाया जिला उपाध्यक्ष

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:20 PM (IST)

राष्ट्रीय लोकदल ने हापुड़ में संगठन को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक बदलाव किए हैं। आशीष को हापुड़ शहर अध्यक्ष और खालिद जिलानी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिलाध्यक्ष। जागरण

नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिलाध्यक्ष। जागरण

HighLights

  1. राष्ट्रीय लोकदल ने हापुड़ में संगठनात्मक बदलाव किए।

  2. आशीष हापुड़ शहर अध्यक्ष, खालिद जिलानी जिला उपाध्यक्ष बने।

  3. संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का उद्देश्य।

संवाद सहयोगी, हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आशीष को हापुड़ शहर अध्यक्ष और खालिद जिलानी को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों को नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव प्रवुद्ध कुमार, क्षेत्रीय महासचिव मुकेश त्यागी, क्षेत्रीय सचिव सतीश त्यागी, ओडी त्यागी, नानकचंद शर्मा और अभिषेक त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।