Move to Jagran APP

कैश लेन पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान

जनपद में स्थित दोनों टोल प्लाजाओं पर रोजाना जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि जाम कैश लेन में लग रहा है। कैशलेस लेन खाली चल रही है। रविवार को भी दोनों टोल प्लाजाओं पर दिन भर कैश लेन में जाम के हालात रहें।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:08 AM (IST)
कैश लेन पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान
कैश लेन पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

loksabha election banner

जनपद में स्थित दोनों टोल प्लाजाओं पर रोजाना जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि जाम कैश लेन में लग रहा है। कैशलेस लेन खाली चल रही है। रविवार को भी दोनों टोल प्लाजाओं पर दिन भर कैश लेन में जाम के हालात रहें। ब्रजघाट स्थित टोल प्लाजा पर एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही। हालांकि एंबुलेंस में मरीज नहीं थे। टोल कर्मी और पुलिस टोल प्लाजा पर यातायात सुचारू कराने में जुटी है। मामले में एनएचएआइ के अधिकारियों का कहना है कि जाम का कारण बिना फास्टैग वाले वाहन बने हैं। विभिन्न तरीके से प्रचार-प्रसार के माध्यम से ऐसे वाहन चालकों को वाहन पर फास्टैग लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर दो टोल प्लाजा है। जिनमें एक पिलखुवा के गांव छिजारसी में एवं दूसरा ब्रजघाट के गांव अल्लाबख्शपुर में है। पंद्रह जनवरी से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के आदेशानुसार दोनों टोल प्लाजाओं पर कैश के लिए दोनों तरफ एक-एक लेन निर्धारित कर दी गई है। अन्य सभी लेन कैशलेस हो गई है। कैशलेस लेन में बिना फास्टैग लगे वाहनों के प्रवेश करने पर चालक से निर्धारित टैक्स का दोगुना नकद में टैक्स लिया जा रहा है। दोगुना टैक्स से बचने के लिए बिना फास्टैग लगे वाहन निर्धारित एक लेन में चलने को मजबूर हैं। ऐसे में कैश लेन पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगने के कारण भीषण जाम लग रहा है। रविवार को भी दोनों टोल प्लाजाओं पर कैश लेन में दिन भर जाम लगा रहा।

गढ़मुक्तेश्वर संवाद सहयोगी के अनुसार, रविवार को जाम के कारण वाहन चालकों की जमकर फजीहत हुई। जाम में एंबुलेंस तक फंसी रही। हालांकि एंबुलेंस में मरीज नहीं थे। जाम के दौरान बिना फास्टैग लगे वाहनों ने कैशलेस लेन में प्रवेश करने की भी कोशिश की। इसके चलते टोल कर्मियों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस ने मामला शांत कराया। टोल मैनेजर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि टोल पर नियमानुसार वाहनों को निकाला जा रहा है। कुछ देर के लिए वाहन रुक जाते हैं। इस कारण जाम के हालात बन जाते हैं। पिलखुवा संवाद सहयोगी के अनुसार, छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार को भीषण जाम रहा। कैश लेन में फंसे वाहनों को टोल क्रास करने में एक से दो घंटे का समय लगा। हालांकि कैशलेस लेन खाली पड़ी रही। टोल प्लाजा प्रबंधक शेषनाथ सिंह का कहना है कि लोगों को वाहनों पर फास्टैग लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एनएचएआइ के उपमहाप्रबंधक मुदित गर्ग का कहना है कि धीरे-धीरे सभी वाहन फास्टैग युक्त होते जा रहे हैं। जल्द ही टोल प्लाजा जाम मुक्त हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.