राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट बन रहे दुर्घटनाओं का कारण
दिल्ली- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कटों की भरमार है। अनधिकृत रूप से बने यह कट आए दिन किसी न किसी हादसे की वजह बन रहे हैं। अवैध कट से होकर गुजरने वाले वाहनों से ही हादसे होते हैं, जिससे लोगों की ¨जदगी खतरे में पड़ रही है। राजमार्ग पर बने डिवाइडरों पर बने अनधिकृत कटों को हटाने के लिए जिम्मेदार किसी भी तरह की कार्रवाई करने के मूड में नहीं हैं।
¨प्रस शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर : दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कटों की भरमार है। अनधिकृत रूप से बने यह कट अक्सर किसी न किसी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। मौजूदा समय में ¨सभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिखेड़ा से ब्रजघाट तक आधा दर्जन से अधिक अवैध कट बने हैं। अधिकतर कट होटलों और पेट्रोल पंपों के सामने बने हैं।
इन कटों को पार करने के दौरान पिछले पांच माह में सात लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ गई है। जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। व्यस्त रहने वाले राजमार्ग पर इतनी बड़ी संख्या में यह कट प्रतिदिन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं के कारण प्रशासन ने कई बार इन्हें बंद कराने की कोशिश की, लेकिन दबंगों द्वारा इन्हें बार-बार खोल लिया जाता है। अवैध कट का प्रयोग हर समय खतरनाक रहता है। इससे वाहन चालक कभी भी अपने वाहन को गलत दिशा मोड़ देते हैं और हादसे हो जाते हैं। दिल्ली- लखनऊ राजमार्ग पर सिखेड़ा गांव में दो, ¨सभावली के रेलवे रोड पर एक, बदरखा गांव के सामने एक, होटल स्काईलार्क के सामने एक, अल्लाबख्शपुर के निकट एक अवैध कट है। -क्या कहते हैं अधिकारी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कटों की जांच करा कर उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता करा कर बंद कराया जाएगा। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
ज्योति राय, उपजिलाधिकारी