गर्भवती विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा, घर से निकाला; पुलिस जांच में जुटी
गढ़मुक्तेश्वर के सदल्लापुर गांव में एक गर्भवती विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के ...और पढ़ें

गर्भवती विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
गर्भवती विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर निकाला।
ननद सहित ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर। थाना क्षेत्र के सदल्लापुर गांव में रहने वाली एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता के स्वजन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के सादुल्लापुर की रहने वाली एक लड़की का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व पड़ौस के गांव में रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था।
विवाहित को परेशान किया जा रहा
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को परेशान कर रहे हैं। स्वजन ने बताया कि विवाहिता की एक ननद है जो अपनी ससुराल को छोड़कर मायके पक्ष में रह रही है। वह युवती अपने मायके पक्ष के अन्य लोगों के साथ मिलकर विवाहिता को प्रताड़ित करती है।
नहीं थमा उत्पीड़न का सिलसिला
कई बार समझाने के बाद भी विवाहिता का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया। वर्तमान में विवाहिता गर्भ से हैं। बावजूद इसके विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
