विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिलखुवा में NH-9 पर तेज रफ्तार वाहन ने टाटा 407 को मारी टक्कर, टायर बदल रहे कंडक्टर की मौत

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:24 AM (IST)

पिलखुवा में एनएच-9 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से टाटा 407 के परिचालक की मौत हो गई, जबकि चालक ...और पढ़ें

हापुड़ में सड़क हादसे में एक की मौत। फोटो: सांकेतिक

हापुड़ में सड़क हादसे में एक की मौत। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. पिलखुवा एनएच-9 पर अज्ञात वाहन ने टाटा 407 को टक्कर मारी

  2. हादसे में परिचालक जाबिर की मौके पर ही मौत हो गई

  3. चालक अरमान गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया

जागरण संवाददाता, पिलखुवा। एनएच-9 पर पिलखुवा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से टाटा 407 के कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रजपुर थाना क्षेत्र के अतरोसी कलां निवासी मौ. आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र जाबिर टाटा 407 में कंडक्टर था। नौ सितंबर को वह ड्राइवर अरमान के साथ टाटा 407 से दादरी जा रहा था।

एनएच-9 पर पिलखुवा फ्लाईओवर के ऊपर वाहन का टायर पंचर हो गया। ड्राइवर और कंडक्टर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर टायर बदल रहे थे।

ड्राइवर अरमान घायल, मेरठ रेफर

आरोप है कि इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने टाटा 407 में टक्कर मार दी। हादसे में जाबिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(बी) और 106(1) में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, अब 3 नए मरीज मिले; मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 12