मुंबई पहुंचेगी स्नेह व सुमन, होगा स्वागत
डॉक्यूमेंट्री फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को ऑस्कर मिलने के बाद पूरा देश अब टीम के स्वागत की तैयारी में जुटा है। वतन लौटने पर टीम पहले मुंबई जाएगी और वहां से दिल्ली आएगी। मुंबई में टीम का स्वागत किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
डॉक्यूमेंट्री फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को ऑस्कर मिलने के बाद पूरा देश अब टीम के स्वागत की तैयारी में जुटा है। वतन लौटने पर टीम पहले मुंबई जाएगी और वहां से दिल्ली आएगी। मुंबई में टीम का स्वागत किया जाएगा।
गांव काठीखेड़ा निवासी स्नेह व सुमन के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म को अमेरिका में ऑस्कर अवार्ड दिया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोडयूसर गुनीत मोंगा हैं, जिन्होंने कई बेहतर फिल्में दी हैं। स्नेह के छोटे भाई कपिल ने बताया कि अब अमेरिका से स्नेह व सुमन और पूरी पहले मुंबई जाएगी। वहां पर एक स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद सभी दिल्ली और वहां से गांव आएंगे। उनके स्वागत की तैयारी जोरशोर से चल रही है। अभी तारीख तय नहीं हुई है। तारीख तय होते ही पूरी जानकारी सभी को दी जाएगी।