विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्र-छात्राओं को भ्रम से उबारने के लिए ओरिएंटेशन का आयोजन

By JagranEdited By:
Published: Thu, 25 Nov 2021 06:46 PM (IST)

जागरण संवाददाता हापुड़ इस सत्र में सेमेस्टर प्रणाली के साथ-साथ माइनर सब्जेक्ट भी दिए जाने के

छात्र-छात्राओं को भ्रम से उबारने के लिए ओरिएंटेशन का आयोजन
छात्र-छात्राओं को भ्रम से उबारने के लिए ओरिएंटेशन का आयोजन

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

इस सत्र में सेमेस्टर प्रणाली के साथ-साथ माइनर सब्जेक्ट भी दिए जाने के कारण छात्र-छात्राओं की परेशानियों को देखते हुए दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज की डीन डा. नीनू अग्रवाल ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। इस क्रम में बृहस्पतिवार को कला संकाय के छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन किया गया।

डिप्टी डीन डा. मानवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि इस वर्ष नई शिक्षा नीति के अनुपालन में विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई है। इसमें मेजर व माइनर विषयों के साथ-साथ सह-विषय (को-कर्रिकुलर सब्जेक्ट) भी दिया गया है। जिसके तहत माइनर विषय में कला संकाय के छात्र-छात्राओं को विज्ञान वर्ग तथा वाणिज्य वर्ग के विषय दिए गए हैं तथा सह-विषय की पढ़ाई उन्हें स्वयं ही करनी है। कला वर्ग के छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी विज्ञान वर्ग व वाणिज्य वर्ग के विषयों में हो रही है। इन सभी दुश्वारियों के चलते छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भ्रम की इस स्थिति से उबारने के लिए बृहस्पतिवार को कला संकाय के छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन था। छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण ओरिएंटेशन तीन सत्रों में आयोजित किया गया।

ओरिएंटेशन में डॉ. नीनू अग्रवाल ने नवीन पाठ्यक्रम के संबंध में विस्तृत रूप से समझाया। डा. ऋषिपाल ने भौतिकी विज्ञान के माइनर विषय के संबंध में सूक्ष्म से सूक्ष्म बातें समझाईं। डा. लक्ष्मण सिंह गौतम ने जीव/वनस्पति विज्ञान के माइनर विषय के संबंध में जानकारी दी। डा. आरके शर्मा ने समझाया कि विषयों की आंतरिक परीक्षाएं किस प्रकार की जाएंगी। अंत में डॉ. सुदर्शन त्यागी ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में वेष-भूषा व नियम में रहने की हिदायत दी। ओरिएंटेशन में डिप्टी डीन वाणिज्य संकाय के डा. अखिल मित्तल का भी सहयोग रहा।