मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड देकर किया सम्मानित
र के चौधरी महेंद्र ¨सह डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग लिया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज ट्रस्टी रेणुका चौधरी द्वारा किया गया।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर
चौधरी महेंद्र ¨सह डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ कॉलेज की ट्रस्टी रेणुका चौधरी ने किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में तालिब अली ने प्रथम, पंकज ने दूसरा, दीपक ने तीसरा जबकि बालिका वर्ग में सरिता ने प्रथम, दीपू ने दूसरा और नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अर¨वद कुमार ने प्रथम, तालिब ने दूसरा, उमर मोहम्मद ने तीसरा तथा बालिका वर्ग में सरिता ने प्रथम, नेहा ने दूसरा, अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में नदीम ने प्रथम, दीपक यादव ने दूसरा, मोहम्मद उमर ने तीसरा तथा बालिका वर्ग में सरिता ने प्रथम, नेहा ने दूसरा, मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर की दौड़ में नदीम ने प्रथम, दीपक ने दूसरा, र¨वद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में प्रशांत ने प्रथम, पंकज ने दूसरा, अर¨वद ने तीसरा, जबकि बालिका वर्ग में काजल ने प्रथम सरिता ने दूसरा, दीपू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बालक वर्ग में कपिल ने प्रथम, मोहम्मद तालिब ने दूसरा, र¨वद्र ने तीसरा तथा बालिका वर्ग में सरिता ने प्रथम, काजल ने दूसरा अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में बालक वर्ग में उमर मोहम्मद ने प्रथम, सचिन ने दूसरा, लवकुश ने तीसरा तथा बालिका वर्ग में काजल ने प्रथम, मोनिका ने दूसरा, दीपू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में पंकज ने प्रथम, उमेश ने दूसरा, हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पंकज ने प्रथम, हिमांशु ने दूसरा, उमेश ने तीसरा, बालिका वर्ग में मोनिका ने प्रथम, काजल ने दूसरा, दीपू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में पंकज कुमार की टीम और खो-खो प्रतियोगिता में काजल की टीम विजय रही। विजेता टीम और खिलाड़ियों को कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार, कॉलेज निदेशक डॉ. विजयवीर ¨सह, प्राचार्य डॉ. विजयवीर ¨सह, चंचल द्विवेदी ने शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।