कालानाग चोटी पर तिरंगा फहराएंगे पर्वतरोही राहुल
22एचपीआर-29 संवाद सहयोगी पिलखुवा उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित कालानाग चोटी पर
22एचपीआर-29
संवाद सहयोगी, पिलखुवा:
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित कालानाग चोटी पर ग्राम गालंद निवासी पर्वतरोही राहुल कुमार तोमर तिरंगा फहराएंगे। वह 26 सितंबर को अपने दल के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे और नौ एवं दस अक्टूबर को तिरंगा फहराया जाएगा। यह चोटी 6387 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
पर्वतरोही का चयन इंडियन माउंटेनरिग फांउडेशन द्वारा किया गया है। चयन 12 पर्वतरोहियों में गालंद गांव निवासी राहुल कुमार तोमर भी शामिल हैं। पर्वतरोही राहुल ने बताया कि 26 सितंबर को उनका दल देहरादून के लिए रवाना होगा। इसके बाद 28 सितंबर को सांकरी से चोटी के लिए चढ़ाई शुरू की जाएगी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में काली चोटी स्थित है। इस चोटी को कलानाग के नाम भी जाना जाता है। यह चोटी 6387 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह अपने आकर्षण द्वारा बंदरपूछ को प्रबल करने वाली प्रमुख श्रेणी में से एक है। ब्लैक पीक बेस कैंप का ट्रेक सांकरी से शुरू होता है। ब्लैक पीक के लिए ट्रेक एक मध्यम स्तर की तकनीकी चोटी है, यह केवल शिखर तक जाने वाले और आमतौर पर पेशेवर पर्वतारोहियों द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को उनकी वापसी होगी।