Move to Jagran APP

जागरण एक्सक्लूसिव: लॉकडाउन की मार : 32 राज्यों में फंसे 827 लोगों ने हापुड़ आने की लगाई गुहार

लॉकडाउन की अवधि में जनपद में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों ने प्रशासन से घर भेजने की गुहार लगाई है। इन लोगों को घर कैसे भेजा जाए इसको लेकर प्रशासन व्यवस्था करने में जुटा है। हालांकि ट्रेन चलाने को लेकर योजना तैयार की गई है लेकिन टिकट का खर्च वहन करने को लेकर अभी तक शासन ने कोई अनुमति नहीं दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:03 AM (IST)
जागरण एक्सक्लूसिव: लॉकडाउन की मार : 32 राज्यों में फंसे 827 लोगों ने हापुड़ आने की लगाई गुहार

जागरण संवाददाता, हापुड़:

loksabha election banner

लॉकडाउन की अवधि में जनपद में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों ने प्रशासन से घर भेजने की गुहार लगाई है। इन लोगों को घर कैसे भेजा जाए, इसको लेकर प्रशासन व्यवस्था करने में जुटा है। हालांकि ट्रेन चलाने को लेकर योजना तैयार की गई है, लेकिन टिकट का खर्च वहन करने को लेकर अभी तक शासन ने कोई अनुमति नहीं दी है।

बीते दिनों में देश के 32 राज्यों में फंसे हापुड़ के 561 परिवारों के 827 सदस्यों ने हापुड़ आने के लिए पोर्टल पर सरकार से गुहार लगाई है। इनमें सबसे ज्यादा 72 परिवारों के 153 सदस्य दिल्ली में हैं। इसके अलावा गुजरात में 71 परिवारों के 94 और हरियाणा में 56 परिवारों के 114 और बिहार में 37 परिवारों के 51 लोग फंसे हुए हैं। इसी प्रकार जनपद में 1390 परिवारों के 2035 लोगों ने 21 राज्यों में जाने की गुहार लगाई है। जिनमें सबसे ज्यादा बिहार के 932 परिवारों के 1288 सदस्य हैं। 1390 आवेदनों में से अपने वाहन से जाने वाले 186 आवेदकों को छह राज्यों में (सहमति मिलने वाले राज्य) जाने की अनुमति देकर रवाना किया जा चुका है। जबकि 1204 आवेदनों को अभी शासन-प्रशासन से अनुमति मिलने का ेइंतजार है। डिप्टी कलेक्टर अरविद द्विवेदी ने बताया कि जिले में फंसे लोगों को भेजने और विभिन्न प्रदेशों में फंसे लोगों के आने जाने की व्यवस्था के लिए शासन स्तर से कवायद चल रही है।

-----------

इन राज्यों में फंसे हापुड़ के निवासी

राज्य का नाम परिवार सदस्य

अंडमान एंड निकोबार 01 02

आंध्र प्रदेश 12 13

अरुणाचल प्रदेश 02 02

असम 13 14

बिहार 37 51

चंडीगढ़ 04 04

छत्तीसगढ़ 13 13

दादर एंड नागर हवेली 05 05

दमन एंड द्वीप 04 04

दिल्ली 72 153

गोवा 06 06

गुजरात 71 94

हरियाणा 56 114

हिमाचल प्रदेश 11 27

जम्मू एंड कश्मीर 03 03

झारखंड 04 05

कर्नाटक 30 42

केरला 03 03

मध्य प्रदेश 13 16

महाराष्ट्र 51 65

मणिपुर 01 03

मेघालय 03 03

मिजोरम 10 10

नागालैंड 03 03

उड़ीसा 24 27

पंजाब 21 29

राजस्थान 16 20

तमिलनाडू 11 17

तेलंगाना 16 17

त्रिपुरा 03 07

उत्तराखंड 25 37

पश्चिम बंगाल 17 18

कुल योग 561 827

---------

जनपद में फंसे इन राज्यों के निवासी

राज्य का नाम परिवार सदस्य

अरुणाचल प्रदेश 03 03

असम 13 13

बिहार 932 1288

चंडीगढ़ 06 08

छत्तीसगढ़ 01 01

दमन एंड द्वीप 01 03

दिल्ली 64 107

गुजरात 04 16

हरियाणा 69 124

हिमाचल प्रदेश 03 03

जम्मू एंड कश्मीर 04 09

झारखंड 43 48

मध्य प्रदेश 40 73

महाराष्ट्र 03 07

मणिपुर 16 16

उड़ीसा 05 05

पंजाब 23 41

राजस्थान 64 93

तेलंगाना 01 01

उत्तराखंड 67 126

पश्चिम बंगाल 28 50

कुल योग 1390 2035

नोट- यह आंकड़े कलक्ट्रेट से लिए गए हैं। इनमें से 186 लोग अपने-अपने वाहनों से दस राज्यों के लिए रवाना हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.