दो दिन चलने के बाद मेमू पैसेंजर को फिर से रद्द किया
हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को दो अप्रैल को मेमू पेसेंजर चलने की खुशखबरी मिल गई थी। मेमू पैसेंजर को करीब 107 दिनों के लंबे इंतजार के बाद हरी झंडी दिखाई गई थी। लेकिन दो दिनों तक चलने के बाद मेमू पैसेंजर को फिर से एक बार रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद से हापुड़ के मुरादाबाद और आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
जागरण संवाददाता, हापुड़:
हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को दो अप्रैल को मेमू पैसेंजर चलने की खुशखबरी मिल गई थी। मेमू पैसेंजर को करीब 107 दिनों के लंबे इंतजार के बाद हरी झंडी दिखाई गई थी। लेकिन दो दिनों तक चलने के बाद मेमू पैसेंजर को फिर से एक बार रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद से हापुड़ के मुरादाबाद और आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दो अप्रैल से मुरादाबाद से आनंद विहार जाने वाली 64553/64554 मेमू पैसेंजर को दो दिनों तक चलाने के बाद एक बार फिर से रेलवे बोर्ड द्वारा लाल झंडी दिखा दी गई है। चार अप्रैल को मेमू पैसेंजर मुरादाबाद से हापुड़ तो आई और आनंद विहार के लिए रवाना भी हुई। लेकिन आनंद विहार से वह वापस नहीं आई। यात्रियों मेमू पैसेंजर के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि ट्रेन को एक बार फिर से रद्द कर दिया गया है। अब यह ट्रेन कब तक फिर से चलेगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। रविवार को मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली 54056/54055 मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर भी अमरोहा में पांच घंटे के मैगा ब्लॉक के चलते रविवार को रद्द कर दिया गया। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रद्द होने के बाद से यात्रियों को एक बार फिर से परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। साथ ही यात्रियों में रोष भी व्याप्त है।
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि मेमू पैसेंजर को खराब होने के चलते रद्द कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द ट्रेन को चलवाया जाएगा। मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर को मैगा ब्लॉक के कारण रद्द किया गया था। यह ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय पर चलेगी।