Move to Jagran APP

दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित

जागरण संवाददाता हापुड़ दहेज की मांग करते हुए कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 06:12 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 06:12 PM (IST)
दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित
दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित

जागरण संवाददाता, हापुड़

loksabha election banner

दहेज की मांग करते हुए कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। जेठ ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। प्रताड़ना से परेशान होकर मायके में रहने पर भी ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को घर में घुसकर पीटा। एसपी के आदेश पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 21 मई 2019 को जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी अमित के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर आरोपित मारपीट के साथ पीड़िता को भूखा-प्यासा रखकर प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं।

29 अक्टूबर 2020 को जेठ ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर जेठ के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाये ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता को जमकर पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर 14 जुलाई 2020 को महिला थाने में समझौता कर ससुराल पक्ष के लोग उसे साथ ले गए। 30 जुलाई 2020 पीड़िता ने पुत्री को जन्म दिया। इसके उपरांत ससुराल पक्ष के लोगों ने पुन: दहेज की मांग शुरू कर दी। परेशान होकर पीड़िता बच्ची के साथ मायके में आकर रहने लगी। 29 अक्टूबर की शाम ससुराल पक्ष के लोग एकत्र होकर पीड़िता के मायके पहुंच गए।

ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि ससुराल पक्ष के अमित, अमरवीर, दीपा, रवि उर्फ पिटू व खुशी उर्फ दीपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.