ससुरालियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप
गांव सिरोंधन की एक बेटी पर उसके ससुरालीजनों उसके मायके पहुंच कर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
संवाद सहयोगी, धौलाना : गांव बीघेपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के ससुराल वाले रविवार को उसके मायके सिरोधन गांव में पहुंच गए थे। किसी बात पर एक दूसरे नाराज होकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विवाहिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि गांव सिरोधन निवासी आशाराम की पुत्री सुमन का विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व गांव बीघेपुर निवासी नवीन के साथ हुआ था। इसके बाद उसके ससुराल वाले उसे अक्सर परेशान करते थे। इस कारण उसने अपने ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इस दौरान विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। बीती रात उसके ससुराल वाले फैसला करने के बहाने से सिरोधन गांव आए। ससुराल वालों ने आते ही सुमन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पर मायके वाले भी सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने संदीप, विकास, योगेश और नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना का कहना है कि कार्रवाई कर दी गई है।