घर में दीवार फांद कर घुसे दो युवक, सोते हुए एक शख्स को मारी गोली, पीजीआई रोहतक रेफर
पुलिस के अनुसार विजयनगर निवासी सुनील कुमार रविवार की रात को अपने कमरे में सो रहे थे।उसी वक्त बाहर से आए दो युवक ने उसे गोली मार कर भाग गए।
रेवाड़ी [कृष्ण कुमार]। शहर के मोहल्ला विजय नगर में रविवार की रात अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर कमरे में सो रहे एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
रात को दो युवक दीवार कूद कर घर में घुसे
रात करीब 1:30 बजे दो युवक दीवार फांद कर घर में घुस गए तथा कमरे में सो रहे सुनील को गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों वापस दीवार फांद कर फरार हो गए। गोली चलने व सुनील द्वारा शोर मचाने पर परिजन कमरे में पहुंचे तथा सुनील को यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
मॉडल टाउन थाना पुलिस की कर रही जांच
गोली चलने की सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुसार सुनील की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन करीब 2 माह पूर्व कुछ युवकों से उसका झगड़ा जरूर हुआ था। परिजनों को जिन युवकों से झगड़ा हुआ था, उन्हीं पर सुनील को गोली मारने का संदेह है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी पुलिस घायल के बयान भी दर्ज नही कर पाई है।
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
जाटूसाना थाना पुलिस ने बाबड़ौली से बालधन कलां की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से बाबड़ौली निवासी कृष्ण का काबू कर पांच पेटी देसी शराब बरामद की। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पंचायत भवन के पीछे झुग्गियों देसी शराब जब्त की, जबकि आरोपित फरार हो गया। सेक्टर छह थाना पुलिस ने वार्ड चार में 52 पव्वे व 8 अध्धे के साथ मोहित को गिरफ्तार किया है।
15 अगस्त के बाद केजरीवाल सरकार दे सकती है अनलॉक-3 की सबसे बड़ी छूट, लाखों लोगों को मिलेगी राहत