हापुड़ के पिलखुवा के गांधी बाजार में खुले नाले में गिरा युवक, CCTV में कैद हुई घटना
हापुड़ के पिलखुवा स्थित गांधी बाजार में एक युवक खुले नाले में गिर गया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो ...और पढ़ें
HighLights
पिलखुवा के गांधी बाजार में युवक खुले नाले में गिरा।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, वीडियो वायरल।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, पिलखुवा (हापुड़)। गांधी बाजार स्थित मुख्य बाजार में सड़क किनारे खुले नाले में युवक के गिरने से अफरातफरी मच गई। मोहल्ला पट्टी के रहने वाले प्रदीप राणा बाजार से मोहल्ला गढ़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरे। जमीन पर गिरने के बाद वह नाले में जा पड़े।
कुछ देर तक नाले में पड़े रहने के बाद आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ी। लोगों ने तत्काल नाले से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। युवक के नाले में गिरने की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस खुले नाले में पहले भी कई लोग गिर चुके हैं। लोगों का आरोप है कि पूर्व में हुई घटनाओं के बाद नगर पालिका ने आधे नाले पर लोहे का जाल डालकर और किनारे छोटी दीवार बनाकर काम छोड़ दिया। नाले को पूरी तरह सुरक्षित नहीं किए जाने से हादसे का खतरा बना हुआ है। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
