हापुड़ में ये क्या हो रहा...बस मामूली सी बात पर मारपीट, अब एक्शन में पुलिस
हापुड़ के महिंद्रा शोरूम में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में गार्ड और कर्मचारियों ने एक युवक से मारपीट ...और पढ़ें

हापुड़ महिंद्रा शोरूम में मारपीट (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
हापुड़ महिंद्रा शोरूम में गाड़ी हटाने पर विवाद।
गार्ड और कर्मचारियों ने युवक से की मारपीट।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो को हिरासत में लिया।
केशव त्यागी, हापुड़। रास्ते से गाड़ी हटाने को कहने पर महिंद्रा शोरूम के गार्ड और कर्मचारियों का पारा चढ़ गया। आरोप है कि उन्होंने युवक के साथ मारपीट की और उसे शोरूम के अंदर खींचकर जमकर पीटा।
घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित महिंद्रा शोरूम का बताया जा रहा है।
..जब बढ़ गया विवाद
जानकारी के अनुसार, रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर युवक और शोरूम में तैनात लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि गार्ड व कर्मचारियों ने युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक को शोरूम के अंदर ले जाकर पीटा गया।
सीसीटीवी में कैद पूरी घटना
मारपीट की घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा होने लगी।
थाना देहात प्रभारी पारस मालिक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में अतिक्रमण से लोगों का सड़क पर चलना दूभर, अब प्रशासन ने अपनाया सख्त रूख
