हापुड़ में अतिक्रमण से लोगों का सड़क पर चलना दूभर, अब प्रशासन ने अपनाया सख्त रूख
हापुड़ के बाजारों में पर्वों की खरीदारी के बीच अतिक्रमण के कारण भारी जाम लग रहा है, जिससे दो मिनट ...और पढ़ें

हापुड़ में अतिक्रमण से परेशाम लोग (एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
हापुड़ में अतिक्रमण से बाजारों में भारी जाम।
दो मिनट का सफर तय करने में आधा घंटा।
नगर पालिका सख्त कार्रवाई की तैयारी में।
हर्ष अग्रवाल, हापुड़। आगामी त्योहारों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ के बीच अतिक्रमण ने शहर की रफ्तार थाम दी है। सड़कों पर कब्जे के कारण दो मिनट का सफर तय करने में आधे घंटे तक का समय लग रहा है।
जाम में एंबुलेंस फंसने से गंभीर मरीजों की जान पर भी खतरा मंडराता है। अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को नगर पालिका टीम गढ़ दिल्ली रोड पर लाउडस्पीकर से मुनादी कर अतिक्रमण करने वालों को सामान हटाने की चेतावनी दी।
लोगों का जीना दूभर
इतना ही नहीं, दो से तीन दिन के भीतर अभियान चलाकर नगर पालिका कब्जा हटाने, सामान जब्त करने और जुर्माना वसूलने की भी तैयारी में है। दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। कपड़े, सजावटी सामान समेत अन्य सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
इस बीच, दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक सामानों को दुकानों के बाहर सड़क पर सजा कर रखा हुआ है, जिससे ग्राहक उनकी दुकान पर आए और सामान की खरीदारी करें, लेकिन सड़कों की चौड़ाई घटने से आवागमन मुश्किल हो गया है।
अतिक्रमण से लोगों को हो रही परेशानी
इन सड़कों पर फैला हुआ है अतिक्रमणशहर के गोल मार्केट, कोठी गेट, रेलवे रोड, कचहरी रोड, फ्रीगंज रोड, चंडी मंदिर, स्वर्ग आश्रम रोड, गढ़-दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड आदि स्थानों पर अतिक्रमण फैला हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दो मिनट के सफर को तय करने में आधा घंटे का समय लगता है, तो निजी वाहनों से अच्छा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना एक बेहतर विकल्प साबित होगा।
प्राथमिकता है कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण बिल्कुल भी न हो। इसके लिए समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है। अगर इसके बाद भी कोई दोबारा से अतिक्रमण करता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, हापुड़यह भी पढ़ें- कल्पना सोरेन ने श्वेता को लगाया गले: भावनाओं और 114 करोड़ की नई सड़कों के सहारे गिरिडीह फतह की तैयारी
