कल्पना सोरेन ने श्वेता को लगाया गले: भावनाओं और 114 करोड़ की नई सड़कों के सहारे गिरिडीह फतह की तैयारी
झारखंड कैबिनेट ने गिरिडीह उपचुनाव के मद्देनजर तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को सकारात्मक ...और पढ़ें

कल्पना सोरेन ने श्वेता को लगाया गले: भावनाओं और 114 करोड़ की नई सड़कों के सहारे गिरिडीह फतह की तैयारी
HighLights
गिरिडीह उपचुनाव के लिए कैबिनेट ने तीन सड़कें मंजूर कीं।
ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित की गईं।
कल्पना सोरेन की भूमिका उपचुनाव में अहम मानी जा रही।
अश्विनी रघुवंशी, रांची। कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद हुई झारखंड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही गिरिडीह उपचुनाव की राह सुगम बनाने का प्रयास किया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों को बनाने को हरी झंडी दिखाई गई है।
मकसद यह रहा कि मतदाता में सकारात्मक संदेश जाए। इसके तहत ग्रामीण कार्य विभाग की दो सड़कों को पथ निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। नए सिरे से चौडी सड़क बनाने को मंजूरी भी दे दी गई। जल्द उनकी निविदा निकाली जाएगी, ताकि उपचुनाव शुरू होने के पहले निर्माण कार्य होते दिखना शुरू हो जाए।
सड़क निर्माण में वृक्षारोपण, बिजली के खंभों को हटाना समेत कई तरह की बाधाएं आती हैं। इसके लिए भी राशि स्वीकृत कर दी गई है, ताकि काम नहीं रुके।
श्वेता को गले लगाने वाली कल्पना का भूमिका अहम होगी
सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा पिछले दिनों नेमरा आई थी। कल्पना सोरेन ने उन्हें तुरंत गले लगाया। हेमंत सोरेन ने भी सर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया था। कल्पना सोरेन गिरिडीह जिला के गांडेय से विधायक हैं। उनके
चुनाव में सुदिव्य कुमार सोनू ने न सिर्फ मेहनत की थी अपितु रणनीतिकार की भूमिका भी निभाई थी। सो, गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में लोग मान रहे हैं कि गिरिडीह उपचुनाव में कल्पना सोरेन की भूमिका अहम होगी।
इन सड़कों से गुजरेगा चुनावी रथ:
- बड़कीटांड-जबरदाहा-निमायीटांड-शंकरडीह- मरजुगुण्डी पथ की लंबाई 7.783 किमी है। इसे ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया। चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की मंजूरी मिली। कुछ नई पुलिया भी बनेगी। 40.08 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- एनएच 19 पर मदहालो से अलाकडीहा तक भाया खेतको पथ की लंबाई 7.8 किमी है। ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया। 37.46 करोड़ मंजूर किए गए।
- गिरिडीह पथ प्रमण्डल के अंतर्गत आने वाली पतालडीह-देवरी-गांवा सतगांवा सड़क की 42 किमी लंबाई तक कार्य किया जाना है। सड़क की हालत फिलहाल उतनी अच्छी नहीं है। अब उसे दुरुस्त किया जाएगा। चकाचक। इसके लिए 37.06 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
यह भी पढ़ें- खनिज सेस मामले पर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र, मेडिको सिटी और कई विकास योजनाओं को हरी झंडी
