कौन हैं मधुवन कुमार सिंह? जिनके हाथों में सौंपी गई हापुड़ पुलिस की कमान
हापुड़ पुलिस कमान में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसमें कुंवर ज्ञानंजय सिंह का तबादला प्रयागराज कर दिया गया है। आजमगढ़ ...और पढ़ें
-1791362443870_m.webp)
एआई द्वारा एडिटेड तस्वीर
HighLights
हापुड़ पुलिस कमान में हुआ महत्वपूर्ण बदलाव।
कुंवर ज्ञानंजय सिंह का प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट तबादला।
मधुवन कुमार सिंह बने हापुड़ के नए पुलिस अधीक्षक।
केशव त्यागी, हापुड़। हापुड जिले की पुलिस कमान में बड़ा बदलाव हुआ है। शासन ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आजमगढ़ नगर के पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
जारी हुआ तबादला आदेश
शासन की ओर से बुधवार को जारी तबादला आदेश के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण जिले में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मधुवन कुमार सिंह अब हापुड़ में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण की कमान संभालेंगे।
एनसीआर का लंबा अनुभव
मधुवन कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिकारी हैं। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) बनने से पहले इन्होंने प्रदेश के कई जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक के रूप में सेवा दी है। मधुवन सिंह के पास कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ नियंत्रण, इंटेलिजेंस और सतर्कता विभागों में भी अपनी सेवाएं दी हैं। सिंह के पास एनसीआर इलाकों का लंबा अनुभव रहा है। ऐसे में हापुड़ में उनकी तैनाती शहर के लिए अहम है।
क्या हो सकती है चुनौती?
शासन ने स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को शीघ्र अपनी नई तैनाती वाले स्थान पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। नए पुलिस अधीक्षक के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ अपराध नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की चुनौती होगी।
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को आगामी दिनों में जिले की पुलिस व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में चोरी करने घुसा युवक दीवार फांदते समय हुआ घायल, चाकू बरामद
