हापुड़ में चोरी करने घुसा युवक दीवार फांदते समय हुआ घायल, चाकू बरामद
हापुड़ में चोरी की नीयत से एक कंपनी में घुसे युवक को सुरक्षा गार्डों ने देख लिया। भागने के दौरान ...और पढ़ें

हापुड़ में चोरी करने घुसा युवक दीवार फांदते समय हुआ घायल, चाकू बरामद ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
हापुड़ की कंपनी में चोरी की नीयत से घुसा युवक।
सुरक्षा गार्डों ने पीछा किया, दीवार फांदते समय घायल।
घायल युवक गिरफ्तार, उसके पास से चाकू बरामद हुआ।
जागरण संवाददाता, हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित हमराही आरवीएसएफ कंपनी में आधी रात चोरी की नीयत से घुसे युवक को सुरक्षा गार्डों ने देख लिया। गार्डों ने उसका पीछा किया तो वह बचने के लिए कंपनी की दीवार फांदकर भागने लगा।
दीवार से कूदने के दौरान वह घायल हो गया। अगले दिन कंपनी के बाहर घायल अवस्था में मिले युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कंपनी के प्रतिनिधि जिला गाजियाबाद के प्रताप विहार मिर्जापुर के अफाक ने बताया कि पांच अक्टूबर की रात कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घुसता दिखाई दिया। गार्डों ने कंपनी के अंदर उसकी तलाश शुरू की।
युवक मिलने पर उसका पीछा किया गया तो वह गार्डों से बचने के लिए दीवार फांदकर बाहर भाग गया। उसके साथ आए अन्य साथी भी मौके से फरार हो गए। अगले दिन कंपनी के बाहर युवक घायल अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन उर्फ शाहरूख पुत्र शकील निवासी सिकंदर गेट टंकी बताया।
फरार साथियों के तलाश में जुटी पुलिस
दीवार से कूदने के दौरान उसे चोट लगी थी। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने अपने फरार साथियों के नाम दानिश उर्फ दांड, रिहान, मडलू और वसीम बताए हैं।
कंपनी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित अमन उर्फ शाहरूख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान मौत, बेटा घायल
