विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान मौत, बेटा घायल

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:39 PM (IST)

हापुड़ में दवा दिलाने जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मां की उपचार के ...और पढ़ें

हापुड़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान मौत, बेटा घायल  ( एआई इमेज जेनरेटेड )

हापुड़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान मौत, बेटा घायल ( एआई इमेज जेनरेटेड )

HighLights

  1. हापुड़ में मां को दवा दिलाने जा रहे थे मां-बेटे।

  2. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, मां की मौत।

  3. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, हापुड़। मां को दवा दिलाने हापुड़ आ रहे बाइक सवार युवक को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।

उपचार के दौरान मां की जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हर्ष ने दी पूरे मामले की जानकारी

गाजियाबाद के लोनी के हर्ष ने बताया कि चार अक्टूबर को वह अपनी मां को दवा दिलाने बाइक से ईदगाह रोड हापुड़ आ रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित पीर के पास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हर्ष और उसकी मां सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज की तहरीर 

हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हापुड़ ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान हर्ष की मां ने दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हर्ष ने पांच अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पुलिस के नाम पर दलाल ने हड़पे 22 हजार रुपये