विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में पुलिस के नाम पर दलाल ने हड़पे 22 हजार रुपये

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:13 PM (GMT+05:30)

हापुड़ के कोटला सादात में एक दलाल ने मारपीट के विवाद को निपटाने के लिए पुलिस के नाम पर एक ...और पढ़ें

मारपीट के विवाद में दलाल ने पुलिस के नाम पर लिए 22 हजार रुपए ( एआई इमेज जेनरेटेड )

मारपीट के विवाद में दलाल ने पुलिस के नाम पर लिए 22 हजार रुपए ( एआई इमेज जेनरेटेड )

HighLights

  1. दलाल ने पुलिस के नाम पर 22 हजार रुपये लिए।

  2. विवाद निपटाने के बहाने एक पक्ष से ठगी की।

  3. पुलिस ने दलाल को हिरासत में लेकर रकम वापस दिलाई।

जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को निपटाने और पुलिस के नाम पर एक दलाल द्वारा एक पक्ष से 22 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि दलाल कय्यूम ने पांच हजार रुपये दूसरे पक्ष को देकर 17 हजार रुपये अपने पास रख लिए। इसकी जानकारी होने पर एक पक्ष के लोगों ने रकम वापस मांगी। रुपये नहीं लौटाए जाने पर सोमवार देर रात अयोध्यापुरी चौकी पहुंचकर हंगामा किया गया। पुलिस ने दलाल को हिरासत में लेकर रकम वापस करा दी।

फरजाना ने दी पूरे मामले की जानकारी 

मोहल्ला कोटला सादात की फरजाना ने बताया कि रविवार को उसके पक्ष के राजा और बुलंदशहर के गुलावठी के शहजाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान शहजाद घायल हो गया।

इसके बाद मोहल्ले के कय्यूम ने दोनों पक्षों के बीच फैसला कराने की बात कही। आरोप है कि उसने पुलिस के नाम पर उससे 22 हजार रुपये रिश्वत मांगी और कहा कि रकम देकर मामला निपटा दिया जाएगा। आरोप है कि कय्यूम ने इसमें से पांच हजार रुपये शहजाद को दे दिए, जबकि शेष 17 हजार रुपये अपने पास रख लिए।

मामले की जांच की जा रही है: थाना प्रभारी

सोमवार देर रात करीब साढ़े दस बजे फरजाना पक्ष के लोगों को जब रकम के संबंध में जानकारी हुई, तो उन्होंने कय्यूम से रुपये वापस मांगे। रुपये वापस नहीं करने पर फरजाना और उसके पक्ष के लोग अयोध्यापुरी चौकी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कय्यूम को हिरासत में लिया। इसके बाद उससे रकम वापस लेकर फरजाना पक्ष को दिलाई गई।

इस घटनाक्रम ने पुलिस के नाम पर रुपये लेकर मामला निपटाने का दावा करने वाले बिचौलियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिम्मतपुर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दहशत फैलाने का आरोप