हिम्मतपुर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दहशत फैलाने का आरोप
सिंभावली पुलिस ने दस माह पहले हिम्मतपुर गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई अंधाधुंध फायरिंग के दो ...और पढ़ें

हिम्मतपुर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दहशत फैलाने का आरोप ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
हिम्मतपुर गांव में दस माह पहले हुई फायरिंग के आरोपी पकड़े गए।
दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई थी अंधाधुंध फायरिंग।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद की।
संवाद सहयोगी, सिंभावली। थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में दस माह पहले दहशत फैलाने के मकसद से अंधाधुंध फायरिंग करने वाले दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की। हालांकि, उनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि आठ दिसंबर 2025 को हिम्मतपुर गांव के मनीष मावी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें उल्लेख किया गया था कि छह दिसंबर 2025 की रात करीब पौने बारह बजे दो कारों में सवार कुछ अज्ञात युवक गांव में पहुंचे। जिन्होंने पप्पू सेठ की दुकान से लेकर पूरन सिंह के मकान की तरफ जाते हुए कारों से स्टंट करते हुए कई राउंड हवाई फायरिंग की।
रिपोर्ट दर्ज कर तलाश जारी : थाना प्रभारी
इसके बाद ग्रामीण घरों से बाहर निकले, तो आरोपित गाली देते हुए वहां से भाग गए। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी थी। यह घटना भयभीत करने के लिए कार सवारों ने की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि तभी से टीम रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
विवेचना के दौरान जिला हापुड थाना बाबूगढ के छतनौरा का आशीष पुत्र देवेंद्र और जिला गौतम बुद्ध नगर थाना दादरी के चिडेरा गांव के रहने वाले प्रियांशु पुत्र दिनेश का नाम प्रकाश में आया था। रविवार की रात को उप-निरीक्षक अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल उदय कुमार, मनीष राठी और नरेंद्र सिंह ने दोनों आरोपितों को छतनोरा गांव के निकट से गिरफ्तार किया है।
