विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना: झड़ीना से हापुड़ के लिए सीधी बस सेवा का शुभारंभ

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:47 PM (IST)

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत झड़ीना गांव से हापुड़ के लिए सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना: झड़ीना से हापुड़ के लिए सीधी बस सेवा का शुभारंभ ( एआई जेनरेटेड इमेज)

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना: झड़ीना से हापुड़ के लिए सीधी बस सेवा का शुभारंभ ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. झड़ीना से हापुड़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू।

  2. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत यह महत्वपूर्ण पहल।

  3. ग्रामीणों, छात्रों, व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ।

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के झड़ीना गांव से हापुड़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। इस बस सेवा के शुरू होने से झड़ीना सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों यात्रियों को प्रतिदिन लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सोमवार को झड़ीना गांव से हापुड़ के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया गया। बस सेवा को विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि दीपेंद्र मणि त्यागी ने की।

बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को फायदा पहुंचेगा 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस बस सेवा के शुरू होने से झड़ीना एवं आसपास के ग्रामीणों को हापुड़ आने-जाने में सुविधा मिलेगी और विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

अतिथियों ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर गांवों के सर्वांगीण विकास को गति देना है।

यह योजना गांवों और शहरों की दूरी को कम करेगी : अवनीश त्यागी 

इसके बाद उन्होंने बस में बैठकर सफर किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, आकाश त्यागी, बस संचालक एवं जिला प्राइवेट बस यूनियन के सचिव वहाब चौधरी, अकरम चौधरी, शाहिद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह योजना गांवों और शहरों की दूरी को कम करेगी। इससे ग्रामीणों का शहरों की ओर पलायन रुकेगा। इसके साथ ही गांवों का विकास शहरों-कस्बों के समानांतर होगा। ऐसे में यह कल्याणकारी योजना आवागमन के साथ ही जिले के परिवेश की रीढ़ है।

- अवनीश त्यागी - प्रदेश प्रवक्ता-भाजपा

यह भी पढ़ें- गढ़मुक्तेश्वर में गोकशों से मुठभेड़ के बाद पुलिस को मिला सम्मान