विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर में गोकशों से मुठभेड़ के बाद पुलिस को मिला सम्मान

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:02 PM (IST)

गढ़मुक्तेश्वर के पावटी गांव में गोकशों से मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार करने पर पुलिस को सम्मानित किया गया है। ...और पढ़ें

गोकशों से मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार करने पर पुलिस को सम्मानित किया गया  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गोकशों से मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार करने पर पुलिस को सम्मानित किया गया  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. पावटी गांव में पुलिस ने गोकशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा।

  2. बजरंग दल ने गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को उनकी कार्रवाई के लिए सम्मानित किया।

  3. किसान मजदूर संगठन ने नानपुर चौकी प्रभारी को भी सम्मानित किया।

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के पावटी गांव में प्रतिबंधित पशु को सकुशल बचाने तथा गोकशों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने से बजरंग दल एवं किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस को सम्मानित किया है।

बजरंग दल के जिला संयोजक अधिवक्ता लोकेंद्र राणा ने बताया कि पिछले दिनों से पावटी के जंगल में गोकशी हुई थी। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई थी। सोमवार की सुबह कुछ लोग पुन: गोकशी का प्रयास कर रहे थे।

इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोकशी करने का प्रयास कर रहे लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बजरंग दल के पदाधिकारियों एडवोकेट लोकेंद्र सिंह, निशांत बजरंगी, भूषण पंडित, अभिषेक गुर्जर, रोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, शिवम आदि ने कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट को प्रतीक चिन्ह एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने नानपुर चौकी प्रभारी युवराज सिंह को भी गोकशों को गिरफ्तार करने पर सम्मानित किया गया है।

 

यह भी पढ़ें- हापुड़ में एनकाउंटर, गोकशी की तैयारी कर रहे तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल; गिरफ्तार