Move to Jagran APP

कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान किया

शुक्रवार की सुबह कोहरा व शीतलहर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। बाहरी इलाकों में कोहरा का जबरदस्त प्रकोप रहा, लेकिन शहर में असर काफी कम था। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर को सूरज चमका तो लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी, लेकिन शीतलहर के कारण लोग परेशान रहे। सुबह के समय सड़कों पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 08:56 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 08:56 PM (IST)
कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान किया

जागरण संवाददाता, हापुड़ : शुक्रवार की सुबह कोहरा व शीत लहर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। बाहरी इलाकों में कोहरे का जबरदस्त प्रकोप रहा, लेकिन शहर में असर काफी कम था। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर को सूरज चमका तो लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी, लेकिन शीतलहर के कारण लोग परेशान रहे।

loksabha election banner

सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही।

मौसम में अब पूरी तरह ठंडक नजर आने लगी है। सुबह के समय लोगों को ठंड के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अंचल में और शहर के बाहरी क्षेत्रों में जबरदस्त कोहरा पड़ा। आलम यह था कि कुछ दूरी का भी दिख नहीं रहा था। वाहन चालक धीमी गति पर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। कुछ वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर लिया और कोहरा खत्म होने का इंतजार किया।

दोपहर को सूरज ने अपनी चमक बिखेरी तो लोगों के चेहरे भी चमकने लगे, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं रही। शीत लहर के कारण लोग काफी परेशान दिए गए। ठंड के चलते आम जनजीवन भी पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शाम को फिर से ठंड बढ़ने लगी और शीतलहरों ने लोगों को काफी परेशान किया। काम निपटा कर लोग अपने घरों को जाने लगे। बाजारों में भी रौनक कम हो गई और बाजार जल्दी बंद हो गए। प्रमुख चौराहों पर बसों के इंतजार कर रहे लोग अलाव का सहारा ले रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.