अभिभावकों व छात्राओं को दी हेल्पलाइनों की जानकारी
19 एचपीआर 58 - जागरण संवाददाता हापुड़ प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उ
19 एचपीआर 58 -
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन नारी शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को शिवा प्राइमरी पाठशाला व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने अभिभावकों व छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइनों की जानकारी दी।
शहरी क्षेत्र में शिवा प्राइमरी पाठशाला, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था के प्रांगण में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा दीपा तोमर ने सभी को उनके मौलिक अधिकारों, पारिवारिक और सामाजिक बाल अपराधों, बाल शोषण, घरेलू हिसा, दहेज प्रथा के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान यह जानकारी दी गई कि किस हेल्पलाइन का कौन से समय में प्रयोग करना है। अभिभावकों ने बहुत जागरूकता से जानकारी प्राप्त कर सभी नंबरों को याद किया। इसके अलावा गुड टच और बेड टच के बारे में भी समझाया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापिका डा. सुमन अग्रवाल, डा. हरजीत, नीतू नारंग, गुरमीत कौर, चित्रा, अंजू रानी, आयशा, मोनिका, पूनम, लक्ष्मी शर्मा, सरला, सुमन, चंचल, रेखा, कुसुम, कोमल उपस्थित रहीं।
वहीं, नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रहमपाल सिंह ने मोहल्लों में जाकर नारी शक्ति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड की सभासद कौशल्या देवी, यतीस और अन्य महिलाओं ने भाग लिया। वार्ड संख्या 5 में एक गोष्टी का आयोजन कर जागरूक किया गया।