विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

594 KM लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल? मेरठ टू प्रयागराज तक हर वाहन का देखें रेट

Published: Tue, 20 Jan 2026 01:27 PM (IST)

594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा, जिससे मेरठ से प्रयागराज की 12-13 घंटे की ...और पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे। जागरण

गंगा एक्सप्रेसवे। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, हापुड़ (उत्तर प्रदेश। 594 किलीमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अगले माह फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाला है। 12-13 घंटों की दूरी को आधे समय में बदल देने वाला यह गंगा एक्सप्रेसवे पूरे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल देगा।

गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद पश्चिमी यूपी के मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी की दूरी सिर्फ 6-7 घंटों में पूरी सकेगी। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ के बिजौली गांव के पास से होगी। वहीं, मेरठ में खड़खड़ी टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। आइए अब आपको बताएंगे कि इस एक्सप्रेसवे पर किस वाहन का कितना टोल लगेगा?

गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित टोल दरों की सूची तैयार कर ली गई हैं। कार-जीप और छोटे वाहनों का मेरठ से प्रयागराज तक जाने का टोल 1515 रुपये होगा। आवागमन पर इसके लिए 3030 रुपये का भुगतान करना होगा।

अनुमानित टोल दरें (प्रति किलोमीटर)

वाहन श्रेणी

प्रति किमी दर (रुपये)

कार, जीप, वैन व हल्के वाहन

2.55

हल्के वाणिज्यिक वाहन व मिनी बस

4.05

बस और ट्रक

8.15

भारी निर्माण वाहन

12.55

ओवरसाइज़ वाहन

16.05

विशेष दरें (एकतरफा पास, अनुमानित)

वाहन प्रकार

अनुमानित शुल्क (रुपये)

कार / वैन (शॉर्ट डिस्टेंस)

लगभग 145

बस / ट्रक

लगभग 455

मेरठ सर्किल में यहां पर हैं टोल बूथ

  • सिंभाली में दिल्ली-मुरादाबाद रोड

  • सदरपुर में गढ़ - बुलंदशहर रोड

  • संभल में अनूपशहर जाने वाली रोड

  • हसनपुर से अलीगढ़ जाने वाली रोड

  • चंदौसी से अलीगढ़ को जाने वाली रोड

  • हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा गंगा एक्सप्रेसवे

    इस गंगा एक्सप्रेसवे को इतना हाईटेक बनाया गया है कि वाहन 120 की स्पीड पर फर्राटा भर सकेंगे। साथ ही सुरक्षा के लिहाज के हाईटेक कैमरे और स्ट्रीट लाइट्स लगाई हैं। इसके अलावा अत्याधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाए गए हैं।

    कैसे बदल जाएगी इन शहरों के लोगों की जिंदगी?

    यह गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और बदायूं व शाहजहांपुर समेत कई जिलों के गांवों की सीमाओं से होते हुए गुजर रहा है। इस हाईवे के बनने से ऐसे गांवों पर भी बहार आ जाएगी, जो हाईवे से कोसों दूर हुआ करते थे। 

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे टोल पर नहीं लगेंगे 'ब्रेक', फास्टैग से डेढ़ सेकेंड में खुलेगा बैरियर; अनुमानित दरें जारीं

    वहीं, ऐसे भी कह सकते हैं कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से इन सभी गांवों के लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। क्योंकि अच्छी कनेक्टिविटी से सभी की राह आसान हो जाएगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे। क्योंकि एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है।