पालिकाध्यक्ष के पति ने ठेकेदार को लगाई फटकार
भोलापुरी कॉलोनी में चल रहे इंटरलॉ¨कग निर्माण कार्य में घटिया सामान लगाए जाने के आरोप के चलते शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष पति ने अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार को फटकार लगाते हुए पालिकाध्यक्ष पति ने कॉलोनी वासियों की सहूलियत के मद्देनजर निर्माण करने की हिदायत दी। वहीं प्रस्तावित सामान निर्माण में लाने के निर्देश दिए गए।
संवाद सहयोगी, पिलखुवा: भोलापुरी कॉलोनी में चल रहे इंटरलॉ¨कग निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने के आरोप का शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे पालिकाध्यक्ष के पति ने अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कॉलोनी वासियों की सुविधा के अनुसार निर्माण कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने उचित गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री प्रयोग करने के निर्देश भी दिए।
भोलापुरी कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य में नागरिकों ने घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत की थी। इस शिकायत से संबंधित समाचार दैनिक जागरण के शुक्रवार के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद पालिकाध्यक्ष गीता गोयल ने इस मामले पर संज्ञान लिया। तबीयत खराब होने के कारण पालिकाध्यक्ष गाजियाबाद गई थी। इस कारण उनके पति मनोज गोयल ने अवर अभियंता विनोद कुमार के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता किसान नेता राज ¨सह चौहान और अन्य लोगों ने पालिकाध्यक्ष पति के साथ निर्माण कार्य में लगाई जा रही घटिया सामग्री की शिकायत की। इस पर पालिकाध्यक्ष के पति ने ठेकेदार को फटकार लगाई। पालिकाध्यक्ष के पति ने ठेकेदार को कॉलोनी वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष के पति ने कहा कि किसी भी कीमत पर निर्माण कार्य में घटिया सामान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 110 जगह निर्माण कार्य चल रहा हैं। ठेकेदारों को बेहतर सामान लगाने की हिदायत दी गई हैं। उन्होंने कॉलोनी वासियों को नगर पालिका परिषद की ओर से जारी किया गया टोल फ्री नंबर देते हुए कहा कि इस नंबर पर की गई शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी वासियों ने तीव्र कार्रवाई करने पर पालिकाध्यक्ष की प्रशंसा की।