विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार पुलिस का हापुड़ के सर्राफा बाजार में छापा, कई घंटे चली कार्रवाई; कारोबारियों में मचा हड़कंप

Published: Thu, 09 Jul 2026 01:47 PM (IST)

हरिद्वार पुलिस ने हापुड़ के सर्राफा बाजार में चोरी के जेवर गलाने के संदेह में एक संदिग्ध के साथ छापा ...और पढ़ें

हरिद्वार पुलिस का हापुड़ में छापा। एआई जनरेटेड

हरिद्वार पुलिस का हापुड़ में छापा। एआई जनरेटेड

HighLights

  1. हरिद्वार पुलिस ने हापुड़ सर्राफा बाजार में छापा मारा।

  2. चोरी के जेवर गलाने के मामले में संदिग्ध की तलाश।

  3. बाजार में हड़कंप, पुलिस की जांच जारी रही।

जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद की गंगनहर थाना पुलिस ने बुधवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में छापामार कार्रवाई की। पुलिस टीम एक संदिग्ध आरोपित को साथ लेकर बाजार पहुंची तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

उत्तराखंड की पुलिस के सर्राफा बाजार में पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

अफरा-तफरी का माहौल बन गया

बुधवार दोपहर गंगनहर थाना पुलिस एक संदिग्ध आरोपित को साथ लेकर सर्राफा बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी से बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए और कार्रवाई की वजह जानने का प्रयास करने लगे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के गंगनहर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई। जांच में आशंका जताई गई है कि चोरी किए गए आभूषणों को हापुड़ के एक सर्राफा कारोबारी के यहां गलाया गया था।

गले हुए सोने की बरामदगी के प्रयास किए

इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम संदिग्ध आरोपित को लेकर संबंधित प्रतिष्ठान पर पहुंची और गले हुए सोने की बरामदगी के प्रयास किए। हालांकि, देर शाम तक पुलिस की ओर से बरामदगी अथवा कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई थी।

यह भी पढ़ें- गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर ₹7.92 लाख की ठगी, हापुड़ पुलिस ने महिला को वापस दिलाई पूरी रकम

वहीं, स्थानीय पुलिस भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही। सर्राफा बाजार में दिनभर इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।