विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस दीवाली गोबर से बने लक्ष्मी-गणेश लाएंगे घर में समृद्धि, हापुड़ के युवाओं की अनूठी पहल; ऑनलाइन डिमांड हाई

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:46 PM (IST)

हापुड़ की श्री बालाजी गो सेवा धाम गोशाला दीपावली के लिए गोबर से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और अन्य पूजन सामग्री तैयार कर रही है।

गोबर से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्ति।

गोबर से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्ति।

HighLights

  1. गोबर से बनी लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां, दीपक, शुभ-लाभ।

  2. हापुड़ की गोशाला में पर्यावरण अनुकूल पहल।

  3. स्थानीय युवाओं को रोजगार, ऑनलाइन मांग में वृद्धि।

हर्ष अग्रवाल, हापुड़। दीपावली पर घर-आंगन में विराजने वाली लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति इस बार आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दे रही हैं। मिट्टी के बाद अब गोमाता के गोबर से तैयार मूर्तियां, दीपक, शुभ-लाभ और धूपबत्ती लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

परंपरा को पर्यावरण से जोड़ने की इस पहल में जिले के पिलखुवा स्थित गांव दतेड़ी में श्री बालाजी गो सेवा धाम गोशाला नई पहचान बना रही है। यहां तैयार हो रही पूजन सामग्री न सिर्फ पर्व की रौनक बढ़ा रही है, बल्कि स्थानीय हुनर को बाजार तक पहुंचाने की राह भी खोल रही है। पिलखुवा के रहने वाले अनुराग गोयल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो साल पहले गोशाला में प्लांट लगाया।

C-128-1-NOI1816-516810

अनुराग गोयल ने बताया कि गोबर से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की कीमत आकार के अनुसार हैं। 70 से शुरू होकर 90 रुपये तक उपलब्ध है। वहीं, शुभ-लाभ के जोड़े की कीमत 60 रुपये रखी हुई है, जबकि दीपक के दाम उनके आकार और डिजाइन के आधार पर तय किए जाते हैं।

इंटरनेट मीडिया से बाजार तक पहुंच

अनुराग गोयल ने बताया कि इस पहल को आगे बढ़ाने में इंटरनेट मीडिया भी अहम भूमिका निभा रहा है। उत्पादों की तस्वीरें और जानकारी साझा की जा रही हैं, जिससे आस-पास के क्षेत्रों के लोगों में इनके प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। इतना ही नहीं बाजार से भी दुकानदार संपर्क कर रहे हैं।

गोबर अब केवल खाद तक नहीं है सीमित

अनुराग गोयल ने कहा कि गोबर का उपयोग खाद बनाने तक सीमित रखने के बजाय इससे उपयोगी और सजावटी सामान तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इस बार उत्पादों की पैंकेजिंग पर काफी ध्यान दिया गया है। दूसरे स्थानों पर जाने पर मूर्तियां समेत अन्य सामग्री खराब न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।