विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मजाक-मजाक में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाली हवा, आतें फटने से मौत; जांच में जुटी हापुड़ पुलिस

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:22 PM (IST)

हापुड़ के पिलखुवा में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मजाक में उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप से हवा डालने पर आंतें फट गईं, जिससे 19 वर्षीय तुषार ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। फाइल फोटो - जागरण

हापुड़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। फाइल फोटो - जागरण

HighLights

  1. पिलखुवा में युवक के प्राइवेट पार्ट में हवा डाली गई।

  2. मजाक में डाली गई हवा से युवक की आंतें फट गईं।

  3. 19 वर्षीय तुषार की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत।

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पिलखुवा में युवक के प्राइवेट पार्ट में पाइप से हवा डाली गई। बताया गया कि रूम क्लीनर के पाइप से मजाक-मजाक में हवा डाली गई।

युवक के प्राइवेट पार्ट में हवा डालने से उसकी आंतें फट गईं। वहीं, 19 वर्षीय तुषार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

खबर को अपडेट किया जा रहा है-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।