विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में सजेगा दंगल का अखाड़ा, ओलिंपियन रितिका हुड्डा समेत जुटेंगे देश के दिग्गज पहलवान

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:42 PM (IST)

हापुड़ में 19 और 20 अक्टूबर को महात्मा गंगा दास की स्मृति में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. हापुड़ में 19-20 अक्टूबर को विशाल कुश्ती दंगल।

  2. ओलिंपियन रितिका हुड्डा सहित महिला पहलवानों का प्रदर्शन।

  3. विजेताओं को लाखों के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, हापुड़। महात्मा गंगा दास की स्मृति में कुचेसर रोड चौपला पर 19 और 20 अक्टूबर को विशाल कुश्ती दंगल का एतिहासिक आयोजन होगा। दंगल में देश के प्रसिद्ध पहलवान अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण महिला कुश्ती होगी, जिसमें ओलिंपियन रितिका हुड्डा समेत कई नामचीन महिला पहलवान प्रतिभाग करेंगी।

दंगल विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

दंगल के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1.51 लाख रुपये रखा गया है। दंगल का उद्घाटन वन व पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक व नामचीन क्रिकेटर प्रवीण कुमार करेंगे।

आयोजन में विक्की हुड्डा, ओलिंपियन रितिका हुड्डा, काजल, प्रिया मलिक और अनिरुद्ध गुलिया जैसे प्रसिद्ध पहलवानों के भाग लेने की जानकारी दी गई है।

इन्हें मिली दंग की जिम्मेदारी

दंगल के संयोजक चौधरी पवनवीर सिंह, अध्यक्ष रिंकू चौधरी और उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी मौहम्मदपुर होंगे। मनोज प्रधान नली, बिट्टू त्यागी राय साहब सिखेड़ा, अमित प्रधान रसूलपुर दंगल संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। राहुल त्यागी मुरादपुर, राहुल यादव (एमडी, एएल ग्रुप, नोएडा) और प्रवीण शर्मा मीडिया प्रभारी के रूप में आयोजन से जुड़े रहेंगे।

महिला पहलवानों की कुश्ती होंगी आकर्षण

महिला वर्ग में 65 किलोग्राम से अधिक वजन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 1.25 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 61 हजार रुपये तथा तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 25-25 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं।

वहीं, 57 से 65 किलोग्राम वजन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 71 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये और तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 15-15 हजार रुपये रखे गए हैं। महिलाओं की कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला दर्शक पहुंचने की उम्मीद है।

पुरुष वर्ग में भी होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा 

पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1.51 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपये तथा तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 31-31 हजार रुपये होंगे। इसके अलावा 74 से 86 किलोग्राम वजन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 1.01 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पत्रकार मोहम्मद नसीम की पीट-पीटकर हत्या, मौके पर पहुंचे एसपी