यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हापुड़ में मां ने की डेढ़ वर्ष के बेटे की हत्या ! पति का आरोप- झगडे़ की वजह से गुस्से में मासूम को छत से फेंका
हापुड़ के मस्जिदपुरा मोहल्ले में एक दुखद घटना घटी जहाँ पति से झगड़े के बाद एक महिला ने अपने डेढ़ ...और पढ़ें

HighLights
- हापुड़ के मस्जिदपुरा मोहल्ले की है वारदात
- पहले भी बच्चे को फेंकने की कोशिश की थी
- पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया
जागरण संवाददाता, हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के मजीदपुरा मोहल्ले में सोमवार की दोपहर डेढ़ वर्षीय मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई।
मासूम के पिता ने अपनी पत्नी पर बच्चे को छत से फेंककर मारने का आरोप लगाया है। स्वजन व मोहल्ले की महिलाओं ने बच्चे की मां पर आरोप लगाते हुए मोहल्ले में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
मजीदपुरा मोहल्ले की गली नंबर सात में रहने वाला वसीम बिहार के जिला वैशाली के थाना हुसैनाबाद के गांव लरैई की रहने वाली अपनी पत्नी शबाना व तीन वर्षीय पुत्र समद तथा डेढ़ वर्षीय पुत्र आहद के साथ मकान के प्रथम तल पर रहते हैं। वसीम कबाड़ की फेरी का कार्य करता है।
प्रथम तल के दूसरे कमरे में उसकी मां परवीन व भाई दानिश भी रहते हैं। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मकान के प्रथम तल पर उसकी पत्नी व दोनों पुत्र थे। जबकि वह सुबह करीब नौ बजे फेरी करने घर से गया था। उसकी मां व भाई भी मोहल्ले में ही रहने वाले उसके बड़े भाई के पास गए हुए थे।
इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र आहद प्रथम तल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी शबाना व मोहल्लेवासियों ने आहद को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्वजन आहद के शव को अस्पताल से लेकर जैसे ही घर पहुंचे तो स्वजन व मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने शबाना पर बच्चे को छत से फेंककर मारने का आरोप लगाया और हंगामा करना शुरू कर दिया। वसीम ने आरोप लगाया है कि उसकी व उसकी पत्नी की किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी।
जिसके कारण वह काफी गुस्से में थी। इसी गुस्से में उसकी पत्नी ने उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
हंगामे की सूचना पर जदीद चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर स्वजन व हंगामा कर रही महिलाओं को शांत कराया।
पहले भी बच्चे को फर्श पर पटकने का लगाया आरोप
वसीम ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी से 15 दिन पहले भी लड़ाई होने पर गुस्सा होकर उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र को फर्श पर पटक दिया था। जिसका मोहल्ले के रहने वाले लोगों न विरोध भी किया था।
इसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने डायल-112 पर पुलिस को फोन काल कर सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को चौकी ले आई थी। जहां शबाना ने अपने देवर दानिश पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया था।
पत्नी पर दूध फेंकने का भी लगाया आरोप
वसीम ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि करीब ढ़ाई वर्ष पहले भी उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
जिससे वह इतना गुस्से से आग बबूला हो गई थी कि पत्नी ने उस पर गर्म दूध फेंक दिया था। इससे वह जलने से बाल-बाल बचा था। जबकि उसके ढ़ाई वर्षीय पुत्र समद का चेहरा दूध से जल गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि महिला को हिरासत में लिया हुआ है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
