विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में देवनंदिनी फ्लाइओवर के पास ट्रेन हादसे में महिला की मौत, मानसिक हालत ठीक न होने की बात सामने आई

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:29 PM (GMT+05:30)

हापुड़ में देवनंदिनी फ्लाइओवर के नीचे रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय महिला अंजू की ...और पढ़ें

हापुड़ में देवनंदिनी फ्लाइओवर के पास ट्रेन हादसे में महिला की मौत ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ में देवनंदिनी फ्लाइओवर के पास ट्रेन हादसे में महिला की मौत ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. देवनंदिनी फ्लाइओवर के नीचे ट्रेन की चपेट में आई महिला।

  2. हापुड़ में 33 वर्षीय अंजू की मौके पर ही मौत।

  3. स्वजनों ने बताया महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र में देवनंदिनी फ्लाइओवर के नीचे रेलवे लाइन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान भीमनगर की अंजू के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे स्वजन ने पुलिस को बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

थाना देहात प्रभारी पारस मालिक ने दी मामले की जानकारी

थाना देहात प्रभारी पारस मालिक ने बताया कि अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र में खंभा नंबर 14 के पास देवनंदिनी फ्लाइओवर के नीचे रेलवे लाइन पर महिला के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान मोहल्ला भीमनगर स्थित परचून वाली गली की अंजू पत्नी रोहित के रूप में हुई। सूचना पर अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी राहुल अत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

अंजू की मानसिक हालत ठीक नहीं: अंजू

स्वजन ने पुलिस को बताया कि अंजू की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। महिला उपनिरीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पुलिस के नाम पर दलाल ने हड़पे 22 हजार रुपये