विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में जलभराव से सड़क बदहाल, सफाई न होने से बन गए गहरे गड्ढे; हादसे का शिकार हो रहे लोग

Published: Fri, 03 Apr 2026 04:18 PM (IST)

हापुड़ के धौलाना में मसूरी गुलावठी रोड पर ग्राम देहरा में जलभराव से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। नाले के ...और पढ़ें

जलभराव से सड़क बदहाल, गड्ढों में फंस रहे वाहन। जागरण

जलभराव से सड़क बदहाल, गड्ढों में फंस रहे वाहन। जागरण

HighLights

  1. देहरा गांव में जलभराव से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त।

  2. नाले के ओवरफ्लो और सफाई न होने से गड्ढे।

  3. पीडब्ल्यूडी ने फोरलेन निर्माण के बाद मरम्मत का आश्वासन।

संवाद सहयोगी, धौलाना (हापुड़)। हापुड़ में मसूरी गुलावठी रोड पर ग्राम देहरा में जलभराव के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालात यह हैं कि आए दिन जाम लग रहा है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में नई सड़क के पास बने नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है। लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं।

पानी भरा होने से ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक अक्सर फंस जाते हैं या हादसे का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। पानी भरे रास्ते से गुजरते समय उनके कपड़े भी गंदे हो रहे हैं और रात के समय तो स्थिति और खतरनाक हो जाती है। कई बार बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे लोग चोटिल भी हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का अधिकांश पानी अब इसी नाले में बह रहा है। तालाब और अन्य जल निकासी स्थलों पर हुए अतिक्रमण के चलते पानी की निकासी बाधित हो गई है, जिससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि धौलाना–मसूरी मार्ग को फोरलेन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।