विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में टायर फैक्ट्री के चौकीदार की मौत पर भड़का परिजनों का गुस्सा, शव रखकर दिया धरना

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:24 PM (IST)

हापुड़ में एसएमजी रीसायकल लिमिटेड कंपनी के चौकीदार रणवीर हूण की दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान ...और पढ़ें

हापुड़ में चौकीदार की मौत पर भड़का गुस्सा, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन।

हापुड़ में चौकीदार की मौत पर भड़का गुस्सा, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन।

HighLights

  1. टायर फैक्ट्री के चौकीदार रणवीर हूण की उपचार के दौरान मौत।

  2. गंगा एक्सप्रेसवे पर घायल मिले थे चौकीदार रणवीर हूण।

  3. परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री के बाहर शव रखकर किया हंगामा।

संवाद सहयोगी, सिंभावली। थाना क्षेत्र के माधापुर गांव के निकट स्थित एसएमजी रीसायकल लिमिटेड कंपनी में चौकीदार के रूप में कार्यरत 50 वर्षीय रणवीर हूण की उपचार के दौरान मौत हो गई। 20 अगस्त को वह औरंगाबाद गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर घायल अवस्था में मिले थे। दुर्घटना में घायल होने की बात सामने आई है। गुस्सा स्वजन और ग्रामीणों ने फैक्ट्री के भर सवार को हंगामा शुरू कर दिया है।

माधापुर गांव के अजय कुमार ने बताया कि उसके पिता रणवीर हूण पुत्र दुलीचंद गांव के निकट बनी टायर फैक्ट्री में चौकीदार के रूप में रहते थे। उसके पिता 20 अगस्त को औरंगाबाद गांव के नजदीक गंगा एक्सप्रेस वे पर घायल अवस्था में पड़े मिले थे। उन्हें नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-09-08 at 18.55.18

उपचार के दौरान 50 वर्षीय रणवीर की मौत

मंगलवार को उपचार के दौरान 50 वर्षीय रणवीर की मौत हो गई। चौकीदार की मौत के बाद सहजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने फैक्ट्री के बाहर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। स्वजन का कहना है कि हादसे के बाद फैक्ट्री से जुड़ा कोई व्यक्ति अस्पताल में रणवीर का हाल जानने नहीं पहुंचा और न ही उन्हें घटना की सही जानकारी दी गई।

हंगामा को बढ़ता देख थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी और एसएसआई संजय शर्मा भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगा है। मृतक अपने पीछे तीन बेटे अजय, संदीप, अंकुश और पत्नी का अर्चना की जिम्मेदारी छोड़ गए हैं।

WhatsApp Image 2026-09-08 at 18.55.20

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि दुर्घटना में मौत होने की सूचना है, स्वजनों की जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में नोटिस और ट्रांसफर के बाद भी ARP परीक्षा में शामिल हुआ शिक्षक, उठे बेसिक शिक्षा विभाग पर सवाल