विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के देहरा में बिजली चोरी रोकने गई विजिलेंस टीम पर हमला, नौ पर केस

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:18 PM (IST)

बिजली चोरी रोकने देहरा गांव पहुंची विजिलेंस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम को घेरा गया, ...और पढ़ें

हापुड़ के देहरा में बिजली चोरी रोकने गई विजिलेंस टीम पर हमला  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ के देहरा में बिजली चोरी रोकने गई विजिलेंस टीम पर हमला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. बिजली चोरी रोकने देहरा गांव पहुंची विजिलेंस टीम।

  2. ग्रामीणों ने टीम को घेरा, गाली-गलौज और मारपीट की।

  3. अवर अभियंता ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

राहलु गहलोत, हापुड़। बिजली चोरी रोकने के लिए गांव देहरा में चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने टीम को घेर लिया और आसपास के लोगों को इकट्ठा कर हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान टीम के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई। अवर अभियंता ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान जारी 

अगर अभियंता निर्भय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उपकेंद्र मसूरी से जुड़े देहरा गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

अवर अभियंता निर्भय सिंह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम कुछ लोगों के परिसर की जांच करने पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। आरोप है कि मुर्सलीन और उसके साथ मौजूद लोगों ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया।

दस्तावेजों की सूची भी फाड़ दी गई 

इसके बाद नासिर, लुकमान, समीेर, शाहनवाज,दिलशाद समेत अन्य ग्रामीणों की भीड़ ने टीम को परिसर में जाने से रोक दिया। टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि विरोध के दौरान मारपीट भी की गई और अवर अभियंता को जबरन पकड़कर खींचने लगे।

पुलिस टीम ने किसी तरह उन्हें भीड़ से सुरक्षित निकाला। अवर अभियंता का आरोप है कि इस दौरान गांव के बिजली कनेक्शनों से संबंधित सरकारी दस्तावेजों की सूची फाड़ दी गई। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि प्रकरण के संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में मंगल भवन की पुरानी कमेटी की बहाल, नगर आयुक्त की तय की गई पुरानी व्यवस्था भंग