विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण गर्मी में ट्रेनें चल रही लेट, यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी; देखें पूरी लिस्ट

Published: Mon, 01 Jun 2026 06:21 PM (IST)

भीषण गर्मी के कारण हापुड़ रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इससे ...और पढ़ें

ट्रेनें चल रही लेट।

ट्रेनें चल रही लेट।

संवाद सहयोगी, हापुड़। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है। जिसके चलते यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में समय लग रहा है और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अमृतसर से सहरसा जाने वाली सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे 33 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटे 56 मिनट, रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल सदभावना एक्सप्रेस छह घंटे 26 मिनट, छपरा से दिल्ली जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस 25 मिनट, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट की देरी से पहुंची।

उधर, गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाली गाजियाबाद मुरादाबाद मैमू 24 मिनट, दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस 30 मिनट, आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे 33 मिनट, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस दो घंटे 21 मिनट, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 21 मिनट, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे 34 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।