विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में सात साल के बच्चे और बुजुर्ग को स्वाइन फ्लू, जिले में संक्रमितों की संख्या 19 पहुंची

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:21 PM (IST)

हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जहां एक सात वर्षीय बच्चे और एक बुजुर्ग में ...और पढ़ें

हापुड़ में स्वाइन फ्लू का कहर जारी।

हापुड़ में स्वाइन फ्लू का कहर जारी।

संवाद सहयोगी, हापुड़। जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में हुई जांच के बाद सात वर्ष के बच्चे समेत एक बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। दो नए मरीज सामने आने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। लगातार नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है और निगरानी तेज कर दी गई है।

जिला अस्पताल की लैब में जांच के दौरान दोनों मरीजों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू संक्रमित मिली। इनमें हापुड़ का एक सात वर्ष का बच्चा है, जबकि दूसरा मरीज गढ़मुक्तेश्वर का एक बुजुर्ग है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की स्थिति पर नजर रखने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों वाले मरीजों पर विशेष नजर

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार बुखार, खांसी, गले में खराश, जुकाम और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों वाले मरीजों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध मरीजों की जांच कराने पर जोर दिया जा रहा है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

कई दिनों से उनको बुखार की शिकायत थी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि दोनों मरीज घर पर हैं। कई दिनों से उनको बुखार की शिकायत थी। जब जिला अस्पताल में रिपोर्ट कराई तो, स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पतालों में आने वाले बुखार और सांस संबंधी लक्षण वाले मरीजों की जांच पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दर्दनाक हादसा: हाइवे पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने मारी टक्कर, मां और 4 माह के बेटे की मौत