विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में आठवीं की छात्रा अनुष्का बनीं एक दिन की अफसर, कुर्सी संभालते ही एक्शन में आईं नजर

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:46 PM (IST)

हापुड़ में मिशन शक्ति 6.0 के तहत कक्षा आठ की छात्रा अनुष्का को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनने का अवसर मिला।

बीएसए कार्यालय में छात्रा अनुष्का, जागरण।

बीएसए कार्यालय में छात्रा अनुष्का, जागरण।

HighLights

  1. मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्रा अनुष्का बनीं एक दिन की अधिकारी।

  2. हापुड़ में एक दिन के लिए संभाली शिक्षा विभाग की कमान।

  3. बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता विकसित करने का दिया संदेश।

संवाद सहयोगी, हापुड़। मिशन शक्ति 6.0 के तहत कक्षा आठ की छात्रा अनुष्का को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनने का अवसर मिला।

इस पहल के जरिए बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से रूबरू कराने के साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया गया।

कार्याल पहुंचकर ग्रहण किया कार्यभार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताया कि मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा अनुष्का बीएसए कार्यालय पहुंचीं और प्रतीकात्मक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

अनुष्का ने विभागीय कामकाज, पत्रावलियों के निस्तारण, विद्यालयों के निरीक्षण और बेसिक शिक्षा व्यवस्था के संचालन की प्रक्रिया को समझा। प्रशासनिक गतिविधियों को करीब से देखने का यह अनुभव उनके लिए सीखने का अवसर बना।

क्या है मिशन शक्ति 6.0 का उद्देश्य?

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति 6.0 के तहत आयोजित एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य छात्राओं को जिम्मेदार पदों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। ऐसी गतिविधियों से उनमें निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने और भविष्य में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने का विश्वास पैदा करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- हापुड़: आपकी थाली तक पहुंच रहा जहर, रात के सन्नाटे में पनीर और क्रीम में मिलाए जा रहे जानलेवा केमिकल