विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हापुड़ः पशु कटान की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर पथराव, दारोगा घायल

By Prateek KumarEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 12:29 PM (IST)

सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि मंगलवार तड़के पांच बजे चौकी सिकंदर गेट प्रभारी हेम सिंह को सूचना मिली की मोती कालोनी निवासी एक व्यक्ति के घर में अवैध ढंग से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

घायल दारोगा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घायल दारोगा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हापुड़ [केशव त्यागी]। कोतवाली क्षेत्र के मोती कालोनी में अवैध पशु कटान की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपितों ने पथराव कर दिया। इस दौरान चौकी सिकंदर गेट चौकी प्रभारी घायल हो गया। मामले की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। घायल दारोगा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर पशु मांस, अवशेष व कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस तड़के पहुंच गयी

सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि मंगलवार तड़के पांच बजे चौकी सिकंदर गेट प्रभारी हेम सिंह को सूचना मिली की मोती कालोनी निवासी एक व्यक्ति के घर में अवैध ढंग से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर कटान कर रहे आरोपितों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

पुलिस पर किया पथराव

खुद को घिरता देखकर आरोपितों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पथराव के दौरान दारोगा हेम सिंह सिर में पत्थर लगने से घायल हो गए।

आधा दर्जन लोग हिरासत में

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर मौके से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायल दारोगा को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस पथराव करने वाले आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।