हापुड़ एसपी मधुबन कुमार सिंह ने थानों का औचक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं और दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हापुड़ के एसपी मधुबन कुमार सिंह ने पिलखुवा और धौलाना थानों का औचक निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं ( एआई इमेज )
HighLights
एसपी मधुबन कुमार सिंह ने पिलखुवा, धौलाना थानों का औचक निरीक्षण किया।
अभिलेखों, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाएं जांचीं।
कानून-व्यवस्था सुधारने, पुलिस कार्यप्रणाली बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
केशव त्यागी, हापुड़। जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात को पिलखुवा और धौलाना थाने का औचक निरीक्षण किया।
अचानक पहुंचे एसपी ने थाना कार्यालय में अभिलेखों और अपराध रजिस्टर की पड़ताल की। इसके साथ ही कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार और बंदीगृह की व्यवस्थाएं भी जांचीं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस रजिस्टर का अवलोकन किया गया
एसपी मधुवन कुमार सिंह ने थानों में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी और पुलिस कार्यों से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष और साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मालखाने और शस्त्रागार की व्यवस्था परखने के साथ बंदीगृह का भी निरीक्षण किया गया।
पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना उद्देश्य
उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य थानों की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना रहा।
उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने को कहा।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वाॅय से महिला डाक्टर ने की अभद्रता, स्टाफ ने पकड़कर पीटा
