विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वाॅय से महिला डाक्टर ने की अभद्रता, स्टाफ ने पकड़कर पीटा

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 14 Oct 2026 08:42 AM (IST)

फिरोजाबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय अभय गुप्ता को एक निजी अस्पताल के स्टाफ ने पीटा, जबकि महिला डॉक्टर पर फोन ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सुहागनगर में सोमवार रात पार्सल लेकर आए डिलीवरी ब्वाय के साथ हास्पिटल स्टाफ ने पिटाई की। पीड़ित ने महिला डाक्टर पर फोन तोड़ने और अभद्रता का आरोप लगाया। डिलीवरी ब्वाय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने डाक्टर व स्टाफ के खिलाफ दक्षिण थाने में तहरीर दी है।

ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वाय अभय गुप्ता के साथ सोमवार रात 11 बजे सुहाग नगर स्थित निजी हास्पिटल के साथ ने मारपीट कर दी। सूचना पर डिलीवरी ब्वाय के स्वजन भी मौके पर पहुंचकर गए और कार्रवाई की मांग करते हुए आधा घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए स्थिति को संभाला। अभय गुप्ता का कहना है कि वह महिला डाक्टर का ग्रोसरी के सामान का पार्सल लेकर आए थे।

फोन करने पर महिला डाक्टर ने प्रथम तल पर आने के लिए कहा। वह ऊपर पहुंचे तो एक व्यक्ति ने सामान ले लिया। काफी देर तक भुगतान नहीं मिला तो फोन किया तो बताया कि सामान क्षतिग्रस्त है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कहा कि भुगतान करके सामान वापस करने के लिए आनलाइन अनुरोध डाल दें।

पीड़ित का कहना है कि महिला डाक्टर और सामान ले जाने वाला व्यक्ति बाहर आया। कहा कि तुम लोगों का यह रोज का ड्रामा है। डिलीवरी ब्वाय का कहना है कि उन्होंने कस्टमर केयर पर डाक्टर की बात कराई। इसके बाद रुपये मांगे तो डाक्टर ने उनका फोन फेंक दिया और रुपये देने से इन्कार कर दिया।

स्टाफ से उसे धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। आरोप है कि हास्पिटल स्टाफ ने डिलीवरी ब्वाय के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने बताया शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।